काला धागा के उपाय
हिन्दू धर्म में खुद को बुरी नज़र से बचाने के लिए काले धागे का इस्तेमाल किया जाता है। काला धागा बांधने के फायदे बहुत से है। आपने अपने घर के बड़े-बूढों से कहते हुए सुना होगा कि काला धागा बांध लो नजर नहीं लगेगी।
अगर घर के किसी बच्चे को भी नजर लगती है तो उसे नजर से बचाने के लिए काला धागा या काला टिका लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हे की ज्यादातर लोग काला धागा क्यों बांधते हे और क्या-क्या लाभ होते हे काला धागा बांधने से |
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि जो व्यक्ति पैर में काला धागा बांधते हैं उनको किस तरह के फायदे होते हैं और किस तरह के नुकसान होते हैं। आज हम आपको ग्रंथों के हिसाब से बताएंगे कि पैर में काला धागा बांधने से कौन-कौन से चमत्कार होते हैं।
काला धागा बांधने के फायदे
1.हमारे पुराने ग्रंथों के हिसाब से अगर आपके पैर में सूजन हो रही हो या फिर कहीं चोट लग गई हो तो काला धागा बांधने से वह बहुत जल्दी ही ठीक हो जाती है।
2.अगर आप पर किसी ने काला जादू या नजर लगा दी है तो पैर में काला धागा बांधने से काला जादू और नजर लगी हुई उतर भी जाती है।
3. पैर में काला धागा बांधने से हमारे अंदर सद्बुद्धि आती है और हमें समाज में एक बहुत ही अच्छी नजर से देखा जाता है साथ ही साथ जिस व्यक्ति के पैर में काला धागा होता है उसके पास धन की कोई कमी भी नहीं होती है।
4. काला धागा आपकी किस्मत चमका सकता हैं, रविवार को हनुमान मंदिर से काला धागा लाकर दाहिने हाथ की हथेली पर बांधने से भाग्योदय होता है।
5. काला रंग उर्जा और ऊष्मा का अच्छा अवशोषक होता है | यह जब शरीर पर बंधा रहता है तो नेगेटिव एनर्जी को शरीर में आने से पहले ही अपनी तरह खीच लेता है | यह रक्षा कवच की तरह कार्य करता है |
यह लेख जरूर पढ़े : किन्नर दिखे तो तुरंत करे यह कार्य
एक अचूक टोटका है काले धागे का उपाय
काला धागा बांधने के फायदे हाथ या गले में बांधने से नजर लगाने वाले इंसान की दृष्टि को भंग कर देता है। जिससे नजर का असर आपके उपर नहीं होता है।
जो लोग गले या हाथ में काला धागा पहनते हैं उनके अंदर सकारात्मक उर्जा का प्रभाव होता है। वैज्ञानिक तौर पर देखा गया है कि काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है।
इसलिए काला धागा बुरी नजर व हवाओं को अवशोषित कर देता है। जिसका असर हमारे शरीर को नहीं होता है। यह एक तरह का सुरक्षा कवच बना देता है। शनि दोष से बचने के लिए भी इंसान को काले धागे को पहनना चाहिए।
इससे शनि का प्रकोप इंसान पर नहीं पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि की बार कई चीजें आपको ठीक नहीं कर पाती हैं वहां एक छोटा सा काला धागा आपको कई सारी परेशानियों से बचा सकता है।